घर की छत से गिरी छात्रा, मौत
संवाद सहयोगी, बाजपुर : घर की छत से उतर रही कक्षा 10 की छात्रा शुक्रवार की देर शाम पैर फि
संवाद सहयोगी, बाजपुर : घर की छत से उतर रही कक्षा 10 की छात्रा शुक्रवार की देर शाम पैर फिसलने से नीचे गिर गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहा मृत घोषित कर दिया गया।
नगर पालिका की वार्ड नंबर-2 मोहल्ला ईदगाह निवासी अनमता (15) पुत्री अब्दुल हसन नगर प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए छत पर शीशे का गुलदस्ता तैयार कर रही थी। सायं करीब 7.30 बजे वह नीचे उतर रही थी। इसी बीच पैर फिसलने से वह जीने पर लुढ़कती हुई नीचे गिर गई। गुलदस्ते का काच टूटकर छात्रा के गले में धंस गया। उसकी चीख सुन परिजनों के साथ ही आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लहूलुहान छात्रा को वे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहा मृत घोषित कर दिया गया। निवर्तमान सभासद के पति फरजंद अंसारी ने बताया कि विद्यालय प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है। छात्रा दो भाई-बहन थे। घटना के चलते भाई शेरान व मा नाजमा का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता अब्दुल हसन मेहनत-मजदूरी करते हैं, जो वर्तमान में बीमार चल रहे हैं।