विवि के परिवहन विभाग में सेनिटाइजेशन
पंतनगर में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए विश्वविद्यालय के परिवहन विभाग में सेनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
संसू, पंतनगर: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए विश्वविद्यालय के परिवहन विभाग में फोरमैन सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में सेनिटाइजेशन का कार्य किया गया। फोरमैन सुनील कुमार सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग अति आवश्यक सेवा के दायरे में आता है। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि इसकी साफ-सफाई का कर्मचारियों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। कर्मचारियों ने मुंह पर मास्क व सेनिटाइजर की सहायता से इस कार्य को किया। इस मौके पर आरके शर्मा, शोभित गुप्ता, महेश जोशी आदि थे।
----इनसेट----
पंतनगर लेडी•ा क्लब ने बांटे हैंडवाश व सेनिटाइजर
पंतनगर: कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए पंतनगर लेडीज क्लब की पदाधिकारियों ने घरों में कार्य करने वाली महिलाओं को हैंडवाश व सेनिटाइजर का वितरण किया। इस अवसर पर उपमा ध्यानी, रूचि गुप्ता, रेनू तिवारी, उर्वी, एकता, अंजनी, जिज्ञासा शुक्ला, सुनीता शर्मा, अनुपमा मिश्रा, मधु गुप्ता व नीतू शर्मा का विशेष योगदान रहा।