शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि
संवाद सहयोगी, खटीमा : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौ
संवाद सहयोगी, खटीमा : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठन के लोगों ने शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की। साथ ही शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया।
विधायक पुष्कर सिंह धामी कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्मारक पहुंचे। जहां उन्होंने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंडवासी शहीदों के ऋणी हैं। उनके सपनों का राज्य बनाना सभी का कर्तव्य है। इधर पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा ने भी कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्मारक जाकर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर कांग्रेस की चेयरमैन प्रत्याशी सोनी राणा, पूर्व जिपंस किशन सिंह बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष बॉबी राठौर, ठाकुर महेंद्र सिंह, अशोक बत्रा आदि मौजूद थे। इधर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश महासचिव गोविंद चड्ढा ने राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड वयस्क हो गया है। बावजूद इसके राज्य आंदोलनकारियों के सपने पूरे नहीं हो सके हैं। सरकार को राज्य के चहुमंखी विकास के लिए दीर्घकालीन योजना बनानी चाहिए।