किच्छा के 10 बकायादारों पर कसा राजस्व विभाग ने शिकंजा
किच्छा मेंआरसी कटने के बाद भी बकायादार उसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
जागरण संवाददाता, किच्छा : आरसी कटने के बाद भी बकायादार उसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अब राजस्व विभाग ने उनकी संपत्ति नीलाम करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 16 से 24 मार्च तक ऐसे 10 बकायादारों की संपत्ति की नीलामी करवाई जाएगी।
वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है ऐसे में विविध देय की वसूली को राजस्व विभाग ने कसरत तेज कर दी है। लगातार अपील के बाद भी पैसा जमा करने से बचने वाले बकायादारों को राजस्व बंदी गृह में बंद किया जा रहा है। विभाग ने बकायादारों की संपत्ति से बकाया राशि वसूलने की तैयारी भी शुरू कर दी है। तहसील के नोटिस बोर्ड पर संपत्ति नीलामी का नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इसके अनुसार खतीब अहमद पुत्र शरीफ अहमद निवासी ग्राम छिनकी पर पांच लाख 18 हजार, नन्हें पुत्र राधे निवासी ग्राम दरऊ पर दो लाख 95 हजार, नितिन ग्रोवर पुत्र जुगल किशोर निवासी ग्राम महाराजपुर पर आठ लाख 95 हजार, गोविद राम पुत्र नत्थू लाल निवासी ग्राम वीरु नगला पर तीन लाख 94 हजार रुपये बकाया है। फसाहत खां पुत्र मुख्तयार खां निवासी ग्राम दरऊ पर एक लाख 81 हजार, मायावती पत्नी दीन दयाल निवासी ग्राम दरऊ पर तीन लाख 59 हजार, फरमूद खां पुत्र उस्मान अली खां निवासी ग्राम दरऊ पर एक लाख 28 हजार, अखलाक अहमद पुत्र नवी अहमद निवासी ग्राम दरऊ पर पांच लाख 92 हजार, मंगल सिंह पुत्र अकाली सिंह निवासी ग्राम वीरु नगला पर सात लाख 60 हजार, इंद्र प्रकाश पुत्र कोमिल निवासी दरऊ पर पांच लाख 10 हजार रुपये बकाया है। राजस्व विभाग ने 16 मार्च को गोविद राम, फसाहत खां, खतीब अहमद, 17 मार्च को मायावती, नन्हें 19 मार्च को मंगल सिंह, इंद्रप्रकाश, अखलाक अहमद, फरमूद अली व 24 मार्च को नितिन ग्रोवर की संपत्ति की नीलामी का दिन निर्धारित किया है। वर्जन
राजस्व विभाग शत-प्रतिशत वसूली के प्रयास कर रहा है। बकायादारों के खिलाफ अभियान के लिए संग्रह अमीनों को सुरक्षा कर्मी भी उपलब्ध करवा दिए हैं। असुविधा से बचने के लिए बकायादार समय पर पैसा जमा कर नीलामी की प्रक्रिया से बच सकते है।
-जगमोहन त्रिपाठी, तहसीलदार