पंचस्थानिक कार्यालय को भेजे रिकॉर्ड
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद सभी आरओ की तरफ से पंचस्थानिक कार्यालय को सभी प्रत्याशियों के सभी रिकार्ड भेज दिए गए हैं। इनके आधार पर कार्यालय खर्च का ब्योरा निर्वाचन आयोग भेजेगा।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद सभी आरओ की तरफ से पंचस्थानिक कार्यालय को प्रत्याशियों के मतों का रिकार्ड भेज दिया गया है। इसके आधार पर पंचस्थानिक कार्यालय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा राज्य चुनाव आयोग भेजेगा।
मतगणना बीते 21 अक्टूबर को एक साथ ब्लॉकों में कराई गई थी। कुल 35 पदों पर जिला पंचायत सदस्यों के साथ अलग-अलग ब्लॉकों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव हुए थे। इन सभी के जीत-हार की रिपोर्ट सभी आरओ ने पंचस्थानिक कार्यालय को उपलब्ध करा दी है। यहां पंचस्थानिक कार्यालय में ही चुनाव खर्च का ब्योरा प्रत्याशियों से लेने के बाद इसको राज्य चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। फिलहाल अभी तक कुछ प्रत्याशियों को छोड़कर खर्च का ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया जा सका है जिससे रिपोर्ट नहीं बन पा रही। पंचस्थानिक कार्यालय के प्रभारी संजय ने बताया कि रिपोर्ट को संकलित करने में व खर्च का ब्योरा बनाने में ही दो से तीन माह का समय लगेगा। मालूम हो कि जसपुर में प्रधान पद पर 252 प्रत्याशी, काशीपुर में 171, बाजपुर में 239, गदरपुर में 192, रुद्रपुर में 224 प्रत्याशी थे। इनमें गदरपुर में एक पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। सितारगंज में ग्राम प्रधान पद पर 274, प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा इसमें छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। खटीमा में प्रधान पद पर 275 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां पर तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था।
---
ग्राम पंचायत सदस्य पद पर प्रत्याशी ब्लॉक पद का नाम प्रत्याशी रुद्रपुर ग्राम पंचायत सदस्य 274 251 निर्विरोध
क्षेत्र पंचायत सदस्य 250 एक निर्विरोध
जसपुर ग्राम पंचायत सदस्य 399 में 274 निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य 184 में दो निर्विरोध
---
काशीपुर ग्राम पंचायत सदस्य 205 में 183 निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य 182
बाजपुर ग्राम पंचायत सदस्य 358 में 318 निर्विरोध
क्षेत्र पंचायत सदस्य 174 में तीन निर्विरोध गदरपुर ग्राम पंचायत सदस्?य 248 में 308 निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य 184
सितारगंज ग्राम पंचायत सदस्य 359 में 385 निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य 202 में एक निर्विरोध खटीमा ग्राम पंचायत सदस्य 388 में 361 निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य 190