राजा को एसओजी सहित पुलिस की पांच टीमें कर रही तलाश
जागरण संवाददाता, किच्छा : जयराम की दुनिया में नकली नोटों के कारोबार से लेकर ड्रग्स के स
जागरण संवाददाता, किच्छा : जयराम की दुनिया में नकली नोटों के कारोबार से लेकर ड्रग्स के साम्राज्य को फैलाने वाले रनदीप ¨सह उर्फ राजा की पुलिस परछाई भी हासिल नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस की पांच टीमें राजा को पकड़ने के लिए जुटी है, लेकिन कोई समझ नहीं पा रहा है कि आखिर राजा को धरती निगल गई या फिर उसे आसमान खा गया।
समीर हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार रनदीप ¨सह पिलखुआ हापुड़ उप्र में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, लेकिन कई सवाल अभी भी अनसुलझे बने हुए है। उसके पिलखुआ के फरार होने के एक घंटे के बाद ही उसकी मां से लेकर बहन से संपर्क हो गया और वह रुद्रपुर से गायब हो गई। यह ऐसे सवाल है जिसको लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे है कहीं राजा का भाग जाना योजनाबद्ध तो नहीं था। हालांकि पुलिस अभी तक उस केंटर का भी पता नहीं लगा पाई है। वह भी सही लेकिन टक्कर के बाद केंटर के भाग जाने के बाद राजा के रख रखाव को लेकर बरती गई लापरवाही ही उसके भाग जाने का कारण बन गई। परिणाम स्वरूप एक बार फिर राजा के हाथ आने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली ही रह गए। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर राजा के भाग जाने की भनक तक नहीं लग पाई। जब वह आंखों से ओझल हो गया तब पुलिस को राजा का ख्याल आया पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हालांकि लापरवाही के स्तर को लेकर भी मंथन पुलिस के आला अधिकारियों के स्तर पर किया जा रहा है।
नेपाल भाग जाने की प्रबल संभावनाएं
इतना तो तय है कि पुलिस ने राजा को आम अपराधी समझने की भूल कर दी। जिसके चलते पुलिस को आज यह दिन देखना पड़ रहा है। राजा पहले भी पुलिस को गुमराह करने के लिए माना जा रहा है कि कनाडा से काठमांडू पहुंचा और वहां से वह मुंबई पहुंचा। राजा को पता नहीं था कि उसकी यह चालाकी काम नहीं आएगी, लेकिन पहले जहां राजा के पकड़े जाने पर किच्छा पुलिस की किस्मत सहीं मानी जा रही थी अब राजा की किस्मत ही सिर चढ़ कर बोलती नजर आ रही है। पुलिस को उसके नेपाल भाग जाने की प्रबल संभावनाएं है। जिसके चलते पुलिस नेपाल कनेक्शन पर भी काम कर रही है। सर्विलांस का भी सहारा
पुलिस को राजा के पकड़े जाने का लेकर सर्विलांस का भी सहारा है। जिसके चलते पुलिस सभी संभावित नंबरों को चिह्नित कर उन पर अपनी नजर बनाए हुए है। पुलिस राजा से जुड़े संभावित नंबरों पर भी काम कर रही है। अब देखना है कि पुलिस की किस्मत कितना काम कर पाती है। रोडवेज तक मिली मां- बहन की लोकेशन
पुलिस को राजा की बहन और मां की लोकेशन रोडवेज बस स्टेशन के पास तक मिली है। जिस वाहन से वह वहां तक पहुंची पुलिस ने उसका भी पता लगा लिया। रोडवेज के बाद उनकी लोकेशन का पता नहीं लग पाया। पुलिस रुद्रपुर के भी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं से पुलिस को कोई सुराग मिलने की संभावना भी जगी है।