स्कूली बच्चों ने पॉलीथिन उन्मूलन को निकाली जन-जागरूकता रैली
संस, बाजपुर : बेरिया रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण व
संस, बाजपुर : बेरिया रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण व पॉलीथिन उन्मूलन के लिए नगर में जन-जागरूकता रैली निकाली।
मंगलवार की सुबह विद्यालय परिसर से प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार द्वारा हरी झंडी दिवाकर रैली को रवाना किया, जोकि मेहता कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, बेरिया रोड, मोहल्ला आलापुर, मुख्यमार्ग, भगत ¨सह चौक, रेलवे क्रॉ¨सग, गुरुद्वारा साहिब से होते हुए पुन: स्कूल में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चे हाथों में पॉलीथिन उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण आदि के स्लोगनों से लिखी तख्तियां हाथों में लेकर चल रहे थे और नगरवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति आकर्षित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें अपने घर व आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने हेतु लोगों में जागृत पैदा हो इसके लिए निरंतर प्रयास करते रहना होगा। इस मौके पर शिक्षक श्रीनिवास जोशी, गौरव शर्मा, यूविका वर्मा, कंचन आर्या, केवल, वीरेंद्र, अशोक शर्मा आदि मौजूद थे।