Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाया गया पं.जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस

जिले भर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Nov 2021 11:48 PM (IST)Updated: Sun, 14 Nov 2021 11:48 PM (IST)
धूमधाम से मनाया गया पं.जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस
धूमधाम से मनाया गया पं.जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस

जागरण टीम, ऊधमसिंह नगर : जिले भर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वहीं बच्चों ने केक काटकर उन्हें याद किया।

loksabha election banner

.........

सबके प्रिय थे नेहरू, बच्चों से था विशेष लगाव

जासं, रुद्रपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि पंडित नेहरू हम सबके प्रिय थे, उन्हें बच्चों से विशेष लगाव था। उन्होंने आजादी के बाद एक सार्थक लोकतंत्र की बहाली की ओर लोकतंत्र को गतिशील बनाया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, परिमल राय, सुशील गाबा, विजय अरोरा, राजीव कामरा, रणजीत सिंह राणा, अजय यादव, राजीव यादव, सपना गिल, फैजराज खान, अनिल शर्मा, चेतन भट्ट, कामरान, सचिन मुंजाल, कमलेश गुप्ता थे।

वहीं कुमाऊं सेवा समिति चाइल्ड लाइन ने झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों संग बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इस दौरान बच्चों ने केक काट कर चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह का शुभारंभ किया। समन्वयक शायरा बानो ने बताया कि चाइल्ड लाइन से दोस्ती मनाने का मुख्य उद्देश्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों को सुरक्षा प्रदान करना है। साथ ही चाइल्ड लाइन के बारे में बताया गया। इस मौके पर बबीता कश्यप, नंदीनी वर्मा, अंशुल कपूर, दुर्गा गौला, इमरान अंसारी, आशा, हरप्रीत कौर, शानू मौजूद थे।

इधर, जवाहर नवोदय विद्यालय, रुद्रपुर में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। प्राचार्य कंचन जोशी ने विद्यार्थियों को नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया। इसके बाद खेलकूद गतिविधियां रसाकस्सी, अंडरपास, बाल इन बास्केट, लेमन स्पून एवं सैक जंप का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एलसी तिवारी, कमला परवाल, डा. दीपा जोशी, विनित मिश्रा मौजूद थे।

इधर, नानकमत्ता में न्यू लाइट स्कूल में बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद कुलवंत सिंह ने बाल दिवस की विशेषताओं पर बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद कक्षा दसवीं की बालिकाओं ने पंजाबी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। रंगारंग कार्यक्रम में अभिभावकों ने चेयर गेम का आंनद लेते है गेम खेला। जिसमें प्रथम स्थान दलजीत कौर तथा द्वितीय स्थान पर सोनी कौर रही। इस मौके पर न्यू लाइट स्कूल के प्रबंधक मलूक सिंह खिडा ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं केजेएम कान्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन कैलाश चंद्र जोशी ने बच्चों को फल वितरित किया।

-----------

चार साहिबजादों के नाम पर मनाया बाल दिवस

संवाद सहयोगी, बाजपुर : श्रीरामलीला सभागार में पं.जवाहर लाल नेहरू की जगह श्री गुरु गोविद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों के नाम पर बाल दिवस मनाया गया। रविवार को समाजसेवी महिपाल सिंह यादव की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को हिदुत्व की रक्षा के लिए शहीद हुए गुरु साहिब के चारों बेटों के त्याग व बलिदान की जानकारी दी गई। इस मौके पर महिपाल यादव ने कहा कि श्री गुरु गोविद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादे उम्र में भले ही छोटे रहे हों, लेकिन उन्होंने धर्म को सर्वोपरि मानते हुए शहादत दी, जोकि विश्वभर के बच्चों के लिए प्रेरणादायक हैं। सरकार चाहे गुरु गोविद सिंह जी महाराज के बच्चों के बलिदान को भूल जाए, लेकिन हम संकल्प लेते हैं कि हर वर्ष बाल दिवस गुरु साहिब के बच्चों के नाम पर ही मनाएंगे। इस दौरान बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर सुमित चौधरी, बलवीर सिंह कालू, हरपाल सिंह यादव, ललित मोहन यादव, पूरन यादव, सूरज यादव, धर्मदास सक्सेना मौजूद थे।

.........

बाजपुर में बच्चों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, बाजपुर : रविवार को गांव-गांव कांग्रेस अभियान के तहत महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर की अगुवाई में ग्राम सभा मुंडिया कला में ग्राम प्रधान नेहा परवीन के निवास पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस मनाया गया। बच्चों को उनके जीवन और बलिदान के बारे में अवगत करवाया तथा बच्चों को शिक्षण सामग्री व गांव के बुजुर्गो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान लियाक़त अली, आमिर खान, प्रधान नेहा परवीन, प्रदेश प्रदेश प्रवक्ता वरुण कपूर, पूर्व प्रधान शकील अहमद, बीडीसी वसीम खान आदि मौजूद थे।

.............

जवाहरलाल नेहरू को किया याद

संसू, गदरपुर : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस एवं बाल दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया। रविवार को गूलरभोज रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रों मानवेंद्र सिंह, शिनदर पाल एवं प्राची को कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उधर, गांव गांव कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के इंटरनेट मीडिया विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोरा ने ग्राम बराखेड़ा में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने पूर्व ब्लाक प्रमुख सपना बेहड़ के निवास स्थान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रीना कपूर ने आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधानसभा कोऑर्डिनेटर मनदीप लांबा, इंद्रपाल संधू, शैलेंद्र शर्मा, अजय बाबा, अमरजीत सिंह, गुरबख्श लाल, अशोक बठला, शिवम पपनेजा, मिकी भगत, अजय बठला, नासिर हुसैन, रामविलास मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.