Move to Jagran APP

मनमाना हाउस टैक्स वसूलने के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, ईओ का किया घेराव

किच्‍छा में नगर पालिका पर मनमाना हाउस टैक्स वसूलने के खिलाफ कांग्रेसी सड़क पर आ गए। उन्होंने जुलुस निकाल कर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की।

By Sunil NegiEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 04:03 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 04:05 PM (IST)
मनमाना हाउस टैक्स वसूलने के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, ईओ का किया घेराव
मनमाना हाउस टैक्स वसूलने के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, ईओ का किया घेराव

किच्छा, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: नगर पालिका पर मनमाना हाउस टैक्स वसूलने के खिलाफ कांग्रेसी सड़क पर आ गए। उन्होंने जुलुस निकाल कर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पालिका ईओ का घेराव कर गुरुवार से नगर पालिका में अनशन की चेतावनी की।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नगर पालिका पहुच कर ईओ संजीव मेहरोत्रा का घेराव किया। इस दौरान उनकी ईओ से तीखी नोक झोंक हुई। आरोप है जिस व्यक्ति से 75 रुपये हाउस टैक्स वसुला गया था उससे अब 900 रुपये वसूलने के नोटिस दिया गया है। जबकि बिना बोर्ड के हाउस  टैक्स बड़ाया जाना हिटलर शाही का प्रतीक है। उसके बाद सभी जुलूस लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील पहुचे। एसडीएम के पंतनगर वीआईपी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उन्होंने तहसीलदार एमएस बिष्ट से मुलाकात कर गुरुवार से अनशन की चेतावनी दी।

दक्षिण किसान समिति में भाजपा कांग्रेस आमने सामने

दक्षिण किसान समिति चुनाव में भाजपा कांग्रेस आमने सामने आ गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुच गयी। पुलिस ने दोनों पक्षो के समझा बुझाकर शांत किया। समिति चुनाव में नामांकन की प्रकिया चल रही है। दोपहर नामांकन पत्रों ओर आपत्ति की सुनवाई के बाद लिस्ट जारी करनी थी। इस दौरान वीरेंद्र के नामांकन पर आपत्ति के सम्वन्ध में कांग्रेस के लीग नामांकन अधिकारी से बात करने पहुचे तो भाजपाई समय समाप्त होने के नाम पर हंगामा करने लगे। जिस पर दोनों पक्षो के समिति परिज़र से बाहर  कर दिया। जिस पर दोनों पक्षो में नोक झोंक होने लगी। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों पक्षो को अलग कराया। उसके बाद चुनाव अधिकारी ने शंकाओं का समाधान करते हुए लिस्ट जारी करने की बात कर सबको शांत कराया।

यह भी पढ़ें: जनहित के मुद्दों को लेकर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगी यूकेडी

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त पर कांग्रेस ने सदन में किया हंगामा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.