किशोर का अपहरण नहीं, पिता की डांट से क्षुब्ध होकर भागा था
जागरण संवाददाता, सितारगंज: दो महीने से गायब किशोर को पुलिस ने बरामद कर लिया। किशोर
जागरण संवाददाता, सितारगंज: दो महीने से गायब किशोर को पुलिस ने बरामद कर लिया। किशोर पिता की डांट से नाराज हो कर भाग गया था। उसकी मां ने पड़ोसियों पर अपहरण करने की आशंका जताई थी।
लौका गांव की मंजीत कौर पत्नी लक्ष्मण सिंह ने 17 सितबंर को पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उसका 15 वर्षीय पुत्र किशन लापता हो गया है। उन्होंने गांव के दो पड़ोसियों पर पुत्र का अपहरण कर गायब करने का आरोप लगाया था। तलाश करने पर पुलिस को किशन नानकमत्ता में एक गाड़ी वाले के साथ काम करते मिला। पूछताछ में किशन ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह पिता की डाट से नाराज होकर घरवालों को बिना बताए भाग गया था। भागने के बाद वह नानकमत्ता में एक गाड़ी पर कंडेक्टर का काम करने लगा था। उसने मां के लगाए गए आरोपों को नकारते हुए बताया कि वह पैसा कमाने के लिए घर से भागा था। क्योंकि उसके पिता उसे बहुत डांटते थे। सीओ हिमांशु शाह ने बताया कि पीडि़ता के आरोप गलत निकले। किशोर अपनी मर्जी से घर से भागा था। उन्होंने किशोर को उसकी मां के हवाले कर दिया।