हॉकी मैच के दौरान खिलाड़ी घायल
हॉकी मैच के दौरान शॉट बचाते समय अल्मोड़ा का खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 06:28 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 06:28 PM (IST)
संस, रुद्रपुर : हॉकी मैच के दौरान शॉट बचाते समय अल्मोड़ा का खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे विश्राम के लिए भेज दिया गया।
रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे उत्तराखंड चतुर्थ राज्य ओलंपिक खेल के दूसरे दिन रविवार को पहली पाली में अल्मोड़ा और चम्पावत की टीम के बीच भिड़ंत के दौरान लोनिवि कालोनी अल्मोड़ा निवासी करन बिष्ट पुत्र गो¨वद ¨सह के हाथ में विपक्षी टीम के खिलाड़ी की हॉकी का तेज शॉट लगा। इस दौरान हॉकी करन की उंगलियां गंभीर रूप से चोटिल हो गई, जिससे उसे रविवार को खेल छोड़कर मैदान से बाहर आना पड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें