गुजरात निकाय चुनाव में आप पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
गुजरात में निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर गदरपुर में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई।
जागरण टीम, गदरपुर/बाजपुर : गुजरात में निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
बुधवार को सरदारनगर चक्कीमोड़ आम आदमी पार्टी कार्यालय पर काफी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां उन्होंने आप नेता डा. वाली अहमद मंसूरी के साथ कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मसूरी ने कहा कि देश की जनता आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही है। 2022 चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता में आएगी। भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से इस प्रदेश की की जनता के साथ धोखा किया है। विकास कार्यो का लोग वर्षो से इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर सुरेंद्र कंबोज, आनंद विश्वास, अमरदीप, अजीत मौर्य, मोहम्मद अहमद, धर्मपाल लोधी,शाहिद हुसैन, खुर्शीद अहमद, प्रीतम कंबोज, रवि कुमार आदि मौजूद थे। सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग
बाजपुर : अपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए क्षेत्र में अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीओ कार्यालय में ज्ञापन दिया।
बुधवार को सीओ कार्यालय पहुंचे आप कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर कहा कि क्षेत्र में बढ़ते अपराधों तथा वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों से भी आम जनमानस प्रभावित है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से व्यवस्था ढर्रे पर आ सकती है। खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे भी ठीक कराए जाएं। मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जिला संगठनमंत्री दीन दयाल सिंह, इंद्रजीत सिंह बंटी, मदन मोहन पंत, पूरन चंद्र चौबे, निखिल कौशिक, अभिषेक कुशवाहा, आजम, जुनैद बारसी, अमन बेग, सुरेंद्र कंबोज, हरप्रीत, प्रताप सिंह, बलविदर सिंह, अर्जुन शाह, आरिफ आदि मौजूद थे।