Move to Jagran APP

मुडिया मनी फायरिंग प्रकरण में महिला की पिटाई से ब्राह्मण सभा में आक्रोश

बाजपुर के ग्राम मुडिया मनी फायरिग प्रकरण में महिला की पिटाई के विरोध में ब्राह्मण समाज ने खोला मोर्चा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 08:18 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 08:18 PM (IST)
मुडिया मनी फायरिंग प्रकरण में महिला की पिटाई से ब्राह्मण सभा में आक्रोश
मुडिया मनी फायरिंग प्रकरण में महिला की पिटाई से ब्राह्मण सभा में आक्रोश

संवाद सहयोगी, बाजपुर : ग्राम मुडिया मनी फायरिग प्रकरण में महिला की पिटाई के विरोध में ब्राह्मण सभा से जुड़ी युवा शक्ति ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पीड़ित महिला के परिवार के समर्थन में बैठक कर प्रशासन से न्याय की मांग की। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

loksabha election banner

सोमवार सायं करीब चार बजे ब्राह्मण सभा से जुड़े युवा कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थापित श्रीदुर्गा, हनुमान, साईंधाम एवं खाटू श्याम मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। बैठक कर समाज की महिला के साथ पुलिस के बर्बरतापूर्ण व्यवहार की निंदा की गई। कहा कि इतनी निर्दयता से किसी को पीटना दर्शाता है कि वर्तमान समय में बाजपुर पुलिस कितनी निरंकुश हो चुकी है। इस घटना से मित्र पुलिस की बात भी बेमानी सी लगने लगी है। इस मौक पर गौरव शर्मा, विमल शर्मा, राहुल शर्मा, सन्नी शर्मा, मुकुंद शुक्ला, सुनील शर्मा, पंकज शर्मा, अरविद शर्मा, राजेश पाठक, हरवंश तिवारी, जगजीत शर्मा, सुभाष शर्मा, संदीप शर्मा आदि मौजूद थे। अधिकारियों ने दिलाया न्याय का भरोसा : शर्मा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट व सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर निष्पक्ष जांच करने और तीन दिन में जांच रिपोर्ट आने का भरोसा दिलाया है। ऐसे में पीड़ित महिला ने प्रस्तावित धरने को फिलहाल टाल दिया है। समय रहते कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए पूरे जनपद में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। हमले से भड़का कायस्थ समाज

फोटो = 30 केएसपी = 04

जासं, काशीपुर: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महानगर इकाई ने समाज के एक व्यक्ति पर हमला करने वाले की गिरफ्तारी के लिए मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को एएसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।

महासभा के संस्थाध्यक्ष गौरव सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार रात कोर्ट परिसर के पास रहने वाले हितेंद्र भटनागर पर घर लौटने समय एक व्यक्ति ने रंजिश में हमला कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर भागे। कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपित अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। संस्था सचिव अभिताभ सक्सेना ने कहा कि प्रशासन का लचीला रवैया अपराधियों के हौंसले बुलंद करता है। हितेंद्र पत्रकारिता के पेशे से जुड़े हैं। इस मौके पर संस्था के संरक्षक नरेंद्र सक्सैना, आनंद कुलश्रेष्ठ, राकेश सक्सेना, संजय सक्सैना, समीर माथुर, अरविद सक्सैना, सुशील सक्सैना, एड मंजू सक्सैना, एड कामिनी सक्सेना, सुनील सक्सेना, चित्रांश सक्सैना, सुधीर जौहरी, एड प्रदीप सक्सैना, कुलदीप श्रीवास्तव, अभिनव सक्सैना, अशोक सक्सैना, सावित्री सक्सैना आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.