दीपावली में बढ़ेगी दिल्ली के लिए बसों की संख्या
रुद्रपुर में दीपावली को लेकर रुद्रपुर डिपो ने यात्रियों की संख्या के आधार पर बसें बढ़ोन का फैसला लिया।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : दीपावली को लेकर रुद्रपुर डिपो ने यात्रियों की संख्या के आधार पर बड़े रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाए जाने को लेकर अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है।
एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल दिल्ली के लिए जो पांच बसों का संचालन किया जा रहा है। दीपावली से ठीक एक सप्ताह पहले तक यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में मुख्यालय से करीब आठ नवंबर तक जो भी बड़े रूट हैं वहां पर बसों की संख्या यात्रियों की सुविधा के अनुसार बढ़ाई जा सकेगी। खासकर दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या पूर्व के अनुमानों के अनुसार बढ़ने की पूरी उम्मीद है। एआरएम ने कहा कि यूपी में बरेली के लिए जहां पूर्व में क्षमता के अनुसार बसों की व्यवस्था है। वहीं, लखनऊ के लिए बसों का संचालन किए जाने के लिए अनुमति का इंतजार है।