Move to Jagran APP

ऊधम सिंह नगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद

ऊधम सिंह नगर में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 06:41 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 06:41 PM (IST)
ऊधम सिंह नगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद
ऊधम सिंह नगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद

जागरण टीम, ऊधम सिंह नगर : महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती रविवार को जिले भर में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। रुद्रपुर में बंगाली समाज समेत राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।

loksabha election banner

शहर के संजय नगर खेड़ा में विधायक राजकुमार ठुकराल ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए। इस मौके पर शंकर चक्रवर्ती, अखिल विश्वास, शिव कुमार राय, अमल मंडल, डॉ दीपक सरकार, आशीष छाबड़ा आदि थे। वहीं, कांग्रेस पार्टी से पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने काशीपुर बाइपास रोड स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जगदीश तनेजा, सुशील गावा, सचिन मुंजाल, बाबू खान, ममता रानी आदि थे। इधर, बंगाली महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार साहा के नेतृत्व में ट्रांजिट कैम्प, संजय नगर खेड़ा, इंडेन गैस एजेंसी स्थित नेताजी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर गणेश सरकार, अजीत साहा, अमकेंदु ढाली, शिवकुमार राय, महेश राय, सुमित दास आदि मौजूद थे।

----------- खटीमा में आनलाइन प्रतियोगिता

खटीमा: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। ठाकुर भगवान सिंह ने सरकार से सेनानी परिवारों के बच्चों के लिए आजीविका मिशन के तहत विशेष नीति बनाने की मांग की। इस मौके पर शेर सिंह सामंत, गंभीर सिंह, राजेंद्र सिंह खाती, कल्याण सिंह, धन सिंह आदि थे। सत्रहमील मुख्य चौक पर भी कार्यक्रम में देवेंद्र आचार्य ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, भान प्रताप सिंह, रमन रेड़ा यादव, अभय शंकर, अरविंद कुमार, बाबा बिमलेश मौर्य, महेंद्र मौर्य आदि थे। डायनेस्टी माडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म में नेताजी की जयंती पर भाषण, कविता, देश भक्ति गान के साथ ही आनलाइन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इस दौरान प्रबंध निदेशक धीरेद्र भट्ट आदि थे। वहीं, संस्कार भारती के अध्यक्ष बालकृष्ण थापा, प्रवीन कंछल, अमर मारवाड़ी, रवि कुमार, प्रेमा कन्याल ने भी नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

----------

दिनेशपुर में नेताजी को नमन

दिनेशपुर: नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार की अगुवाई में रविवार को लोगों ने सुभाष चौक पर बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर हिमांशु सरकार, चंद्रकांत मंडल, सुकुमार सरकार, सत्यजीत विश्वास, प्रोजीत मंडल, सुनीता मिस्त्री, गोविद मंडल, कनुप्रिया शाह, दुलाल चक्रवर्ती, सरोज मंडल, काजल राय, ब्रिज किशोर, एलबी राय, राहुल विश्वास, नोनी बढ़ाई, केशव, प्रकाश अधिकारी आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.