Move to Jagran APP

चुनाव से आंदोलन का कोई वास्ता नहीं : चढूनी

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी शनिवार को रुद्रपुर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 07:10 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 07:10 PM (IST)
चुनाव से आंदोलन का कोई वास्ता नहीं : चढूनी
चुनाव से आंदोलन का कोई वास्ता नहीं : चढूनी

जासं, रुद्रपुर : भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी शनिवार को रुद्रपुर पहुंचकर किसानों को संबोधित किया। गुरुद्वारे में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कृषि कानून के विरोध में हो रही बैठकें या आंदोलन तेज करने की रणनीति से चुनाव को कोई वास्ता नहीं है। किसानों के हित में आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें गुरसेवक सिंह को प्रदेश प्रधान तो विक्रमजीत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। कृषि कानून के विरोध में किसान अभी पीछे हटने के मूड में नहीं है। आंदोलन को और धार देने के लिए और इसमें अधिक से अधिक जोड़ने के लिए किसान नेता आगे आ रहे हैं। हरियाणा के किसान नेता एवं पूर्व अध्यक्ष संयुक्त किसान मोर्चा गुरनाम सिंह चढूनी के रुद्रपुर पहुंचने पर उनका लोगों ने स्वागत किया। आवास विकास स्थित गुरुद्वारा में बैठक में चढ़ूनी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ना है। आंदोलन को और तेज करने के लिए किसानों का एकजुट होना बहुत जरूरी है। जितने लोग जुड़ेंगे उतना ही आंदोलन उतना ही मजबूत होगा। कहा कि सरकार यह न सोचें कि हम चुप बैठ जाएंगे। किसानों के हित की लड़ाई है, जो तब तक जारी रहेगी। जब तक सभी मांग पूरी नहीं होती है। कहा कि कोई भी इस बैठक को चुनाव से न जोड़े। बैठक का सिर्फ आंदोलन से मतलब है। उन्हें किसान संयुक्त मोर्चा से सस्पेंड करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग काम करते हैं, उनके साथ यह सब होता रहता है।

loksabha election banner

------------ इनको सौंपा कार्यभार

गुरसेवक सिंह को प्रदेश प्रधान, विक्रमजीत सिंह विर्क प्रदेश उपाध्यक्ष, नवनीत चौहान प्रदेश सचिव, सहाब सिंह प्रदेश सलाहकार, रिजवान अहमद जिला महासचिव, सहाब सिंह प्रदेश जिला अध्यक्ष, दीपक व सकत्तर सिंह जिला सचिव, मनजिदर सिंह भुल्लर ब्लाक अध्यक्ष खटीमा, गुरचरन सिंह जिला अध्यक्ष रामपुर का कार्यभार सौंपा है। इसके अलावा युवा नेतृत्व के लिए हरजिदर सिंह को प्रधान युवा मिशन, अजविदर सिंह को युवा जिला अध्यक्ष, मनदीप सिंह जिला सचिव, जितेंद्र सिंह युवा ब्लाक अध्यक्ष सितारगंज, अमरेंदर सिंह लाडी युवा ब्लाक अध्यक्ष किच्छा बनाया गया है।

-----------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.