नानकमत्ता में विधायक प्रेम सिंह राणा ने सोलर फेंसिग का उद्घाटन किया
नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा ने गांव ऐचता एवं बिही में सोलर फेंसिंग का उद्घाटन किया।
संसू, नानकमत्ता : विधायक प्रेम सिंह राणा ने दक्षिणी जोलासाल वन क्षेत्र के सीमा से लगे गांव ऐचता एवं बिही में दो किलोमीटर एरिया में टेंटिकल सोलर फेंसिग का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार और वन क्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट ने विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में बताया। वर्ष, 2009 में यूनाइटेड नेशन ने विश्व में बढ़ते हुए भू मंडलीय तापमान व वनों के ह्रास पर चिता जताते हुए प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाकर पृथ्वी को बचाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। विधायक राणा ने विभाग के मानव वन्य जीव संघर्ष के न्यूनीकरण के लिए किए गए कार्यो की सराहना की। इस मौके पर उप वन क्षेत्राधिकारी दान सिंह खोलिया, ऐचता ग्राम प्रधान मोहन जोशी, गिद्धौर ग्राम प्रधान कुमारी ममता, देवीपुरा ग्राम प्रधान पार्वती देवी, के एस मेंहरा, नवल किशोर, कपिल, चंदन सिंह खाती, मंजीत राणा मौजूद थे। विधायक ने किया सीसी मार्ग का लोकार्पण
रुद्रपुर : विधायक राजकुमार ठुकराल ने वार्ड 10 ठाकुरनगर में जगदीश मंडल के घर से सविता के घर तक सीसी मार्ग का लोकार्पण किया। ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। रुद्रपुर में अन्य विकास कार्यो को भी जल्द पूरा कराया जाएगा। वर्तमान में कई सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है। अभी कई और सड़कों का निर्माण कराया जाना है। इस मौके पर पार्षद किरण राठौर, भुवन गुप्ता, अखिल विश्वास, शिव कुमार राय, विनय मंडल, रमेन विश्वास, जगदीश विश्वास, सविता रानी, सुरेश विश्वास, अरूण दास, राजेश ग्रोवर, सुदेव मंडल, अखिल विश्वास, दीपक सरकार, बंटी कोली मौजूद थे।