Move to Jagran APP

भारत बंद का रहा मिलाजुला असर

नए कृषि कानून के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के भारत बंद का ऊधमसिंह नगर जनपद में मि लाजुला असर रहा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 12:20 AM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 12:20 AM (IST)
भारत बंद का रहा मिलाजुला असर
भारत बंद का रहा मिलाजुला असर

जागरण टीम, यूएस नगर : नए कृषि कानून के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के भारत बंद का असर जिले में मिलाजुला रहा। किसानों, व्यापारियों ने कई स्थानों पर बाजार बंद कराए। किच्छा में दुकानें बंद कराने को लेकर नोकझोंक भी हुई। बाजपुर में बंद का सर्वाधिक असर दिखा जबकि अन्य स्थानों पर कुछ समय बाद बाजार खुल गए।

loksabha election banner

रुद्रपुर में किसानों ने पूर्वाह्न 11 बजे भारत बंद के समर्थन में दुकानें बंद करने की अपील की और घूम घूमकर दुकानें बंद कराई। इस पर व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा दिए, मगर किसानों के आगे बढ़ते ही व्यापारियों ने फिर दुकानें सजा दीं। इस बीच भारत बंद के समर्थन में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दुकानें बंद कराने की कोशिश की तो दुकानदार भड़क गए और नोकझोंक होने लगी। हालांकि बाद में व्यापार मंडल का मान रखते हुए औपचारिकतावश दुकानों के शटर गिरा दिए। व्यापार मंडल पदाधिकारियों के आगे बढ़ते ही दुकानें खोल दीं गई। सितारगंज में किसान नेता नवतेज पाल सिंह ने किसानों के साथ व्यापारियों से दुकानें बंद करने का समर्थन मांगा। व्यापारियों ने कुछ समय के लिए दुकानें बंद कर दी। खटीमा, गदरपुर व जसपुर में किसानों ने दुकानें बंद कराईं, मगर कुछ समय बाद फिर दुकानें सज गईं। बाजपुर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने किसानों व व्यापार मंडल के अध्यक्ष के साथ बाजार बंद कराया।

-----------

किच्छा में नहीं दिखा भारत बंद का कोई असर

जास, किच्छा : यहां बंद आह्वान बेअसर दिखाई दिया। व्यापारियों ने होली के त्यौहार का हवाला देते हुए बाजार बंद से इन्कार कर दिया। शुक्रवार सुबह बाजार रोजमर्रा की तरह खुल गया। उसके बाद कांग्रेस, किसान मोर्चा व व्यापार मंडल के अनुरोध पर कुछ व्यापारियों ने दुकान के शटर गिरा दिए। कुछ व्यापारियों ने बाजार बंद का समर्थन करने से मना कर दिया। शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण भी बंद को समर्थन नहीं मिल पाया। इस दौरान किसान नेता जगरूप गिल, व्यापार मंडल जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल, अध्यक्ष राजकुमार बजाज, कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, वरिष्ठ नेता सुरेश पपनेजा, देवभूमि व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष जगरूप सिंह गोल्डी आदि मौजूद थे।

सितारगंज में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने नगर के मुख्य बाजार से रैली निकालते हुए व्यापारियों से किसानों के समर्थन में दुकाने बंद रखने की अपील की। इस पर दुकाने बंद कर दी। लेकिन ज्यादातर दुकानें किसान नेताओं की रैली के आगे बढ़ते ही फिर से खुल गई। बंद कराने वालों में नवतेज पाल सिंह, हरपाल सिंह, इकशाद अहमद पटौदी, मनीष किनरा, सतवंत सिंह बागी, करण जंग, हरदीप सिंह आदि थे। नानकमत्ता में किसानों ने तपेड़ा बा•ार बंद कराया। बंद कराने के दौरान कुछ दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर भाकियू (स्वराज) के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुखवंत भुल्लर, सरदार मलूक सिंह खिडा, किसान नेता, लखविदर सिंह, तरसेम सिंह, त्रिलोचन सिंह, सुखवीर सिंह बिट्टू, रंजीत सिंह नामधारी, जोगिदर सिंह सहारा, रमेश मोगा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.