दिव्यांग किशोरी को अकेला पाकर वृद्ध ने किया दुष्कर्म, मुकदमा
किच्छा में एक वृद्ध ने मासूम दिव्यांग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित के खिलाफ किशोरी के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
किच्छा, [जेएनएन]: एक दिव्यांग किशोरी को मवेशी चराने के दौरान वृद्ध ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। किशोरी ने अपने परिजनों को बताया तो उनके होश उड़ गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वृद्ध की तलाश कर रही है।
किच्छा के अंतर्गत रहने वाली किशोरी दिव्यांग मवेशी चराने जाया करती थी। उसके साथ उसके ही गांव का एक वृद्ध भी मवेशी चराने जाया करता था। जंगल में एकांत वृद्ध की नीयत अपनी पोती की उम्र की दिव्यांग किशोरी पर डोल गई। 70 वर्षीय वृद्ध ने 13 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना दिया।
किशोरी ने अपने परिजनों को जब इस घटना के बारे में बताया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देर शाम इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस भी जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने वृद्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं बच्ची को रुद्रपुर जिला चिकित्सालय में मेडिकल के लिए भेजा है। एसएसआइ एमएम जोशी ने कहा आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: दृष्टीहीन छात्र के यौन शोषण में घिरे एनआइवीएच शिक्षक
यह भी पढ़ें: दो महिलाओं ने कुछ युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
यह भी पढ़ें: पॉलीटेक्निक की छात्रा को अगवाकर किया जबरन निकाह, अब दे रहा धमकी