पॉलीथिन प्रतिबंध को अमल में लाए : डीएम
जासं, रुद्रपुर : डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों से पॉलीथिन का प
जासं, रुद्रपुर : डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों से पॉलीथिन का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित करने में सहयोग की अपील की है। कहा कि पॉलीथिन के प्रयोग से जहां पर्यावरण को गंभीर क्षति हो रही है वहीं आम नागरिकों व जीवों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा व्यापार मंडल के पदाधिकारी अपने संगठन के सदस्यों को पॉलीथिन बेचने व प्रयोग न करने की हिदायत दें। जिससे वह प्रशासन द्वारा पॉलीथिन प्रतिबंध की कार्यवाही की जद में न आए। कहा आकस्मिक छाोमारी में कहीं भी पॉलीथिन मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने जिले के सभी नगर आयुक्त, उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में पॉलीथिन प्रयोग के प्रतिबंध को अमल में लाने के कड़े निर्देश दिए। जिससे न्यायालय के आदेश का पालन किया जा सके।