बरहैनी ममें एएचपी कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
बाजपुर : पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में सीमा पर शहीद हुए भारतीय सैनिक के पाíथव शरीर
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 07:14 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 07:14 PM (IST)
बाजपुर : पाकिस्तान रेंजर्स की गोलीबारी में सीमा पर शहीद हुए भारतीय सैनिक के पाíथव शरीर के साथ पाकिस्तान द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में उतरे अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद व अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नई सड़क बरहैनी चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। राष्ट्रपति से पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए केंद्र सरकार को कड़ी कार्रवाई हेतु निर्देशित करने का अनुरोध किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष नीरज तिवारी, बरहैनी अध्यक्ष सुमित ठाकुर, संतोषपुर अध्यक्ष रवि राना, भूपेंद्र शर्मा, पवन कुमार, ¨रकू, मनोज गुप्ता, महेंद्र ¨सह, हीरा, नीशू पाल, सोनू आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें