परशुराम से लक्ष्मण का संवाद
किच्छा में श्रीराम लीला मंचन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने भगवान शिव के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई की वह टूट गया।
जागरण संवाददाता, किच्छा : श्रीराम लीला मंचन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने भगवान शिव के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई की वह टूट गया। भगवान परशुराम द्वारा महाराज जनक को दिए शिव धनुष के टूटने से हुई गर्जना सुन कर भगवान परशुराम भी स्वयंबर में पहुंच गए। लक्ष्मण परशुराम संवाद के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के परम पावन स्वरूप को देख कर वह भी भाव विभोर हो गए।
नवयुवक कला केंद्र द्वारा आयोजित श्री रामलीला मंचन की कथा देख कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। तीसरे दिन सीता स्वयंबर के साथ ही परशुराम लक्ष्मण संवाद, रावण वड़ासुर संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। तीसरे दिन की कथा का शुभारंभ दिशा पब्लिक स्कूल की प्रबंधक अंजीता सिंह व उनके पति जसबीर सिंह द्वारा सपरिवार श्री राम का पूजन कर किया गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, ओम अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल डब्बू, मनोज गुप्ता, हरीश सक्सेना, विकास डाबड़ा, दुलीचंद, रिकल गुप्ता, अंशुल गंगवार, कुंज बिहारी, विवेक, अनुज सक्सेना, रवीश सक्सेना, सन्नी अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे।