Move to Jagran APP

धान खरीद में मनमानी पर भड़का किसान सभा, प्रदर्शन

किच्छा अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने नवीन मंडी परिसर में पहुंच कर व्यापारियों पर

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 11:50 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:12 AM (IST)
धान खरीद में मनमानी पर भड़का किसान सभा, प्रदर्शन
धान खरीद में मनमानी पर भड़का किसान सभा, प्रदर्शन

किच्छा : अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने नवीन मंडी परिसर में पहुंच कर व्यापारियों पर किसानों के शोषण का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने मंडी सचिव विनोद कुमार लोहनी का घेराव किया। मंडी प्रशासन पर व्यापारियों के साथ मिलकर उत्पीड़न का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि उनके धान को नीचे उतार कर नियमानुसार बोली नहीं लगाई जा रही है। व्यापारी ट्राली में लदे धान की कीमत लगा रहे हैं। इससे फसल की कम कीमत मिल रही है।

loksabha election banner

सरकारी कांटों पर भी नियमानुसार तौल नहीं होने का आरोप लगाया। इससे किसान को मजबूरन कम दाम में फसल बेचना पड़ रहा है। सदस्यों ने चेताया कि यदि धान की नियमानुसार खरीद नहीं की गई तो वह मंडी में ताला लगा देंगे। इस बीच मंडी समिति परिसर में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान किसानों की मंडी सचिव विनोद लोहनी से तीखी नोकझोंक हुई। लोहनी ने कहा कि शिकायत लिखित रूप में मिलने पर संबधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर एसडीएम विवेक प्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि सभी सरकारी कांटों पर नियमानुसार धान की खरीद की जाएगी। खुली नीलामी में गलत कटौती नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान संजीव सिंह, जगरूप सिंह गिल, संतोख सिंह, जगदेव सिंह, दिलबाग सिंह, प्यारा सिंह, गुरमुख सिंह, उदय सिंह भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.