खुल्लर के सिर सजा व्यापार मंडल अध्यक्ष का ताज
बाजपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की स्थानीय इकाई के चुनाव में देर रात तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद पर गणेश रॉय खुल्लर उर्फ गोरा ने 426 मतों से जीत हासिल की है।
संवाद सहयोगी, बाजपुर : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की स्थानीय इकाई के चुनाव में देर रात तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद पर गणेश रॉय खुल्लर उर्फ गोरा ने 426 मतों से जीत हासिल की है। सैकड़ों समर्थकों के साथ विजयी पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नगर में विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।
बुधवार की देर रात तक हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर गणेश राय खुल्लर को कड़े मुकाबले में 1303 वोट मिले, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अश्वनी जैन को 877 मत प्राप्त हुए जिसके चलते 426 मतों से गणेश खुल्लर ने जीत हासिल की, जबकि सिंह स्वरूप भारती 817 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी जसविदर सिंह जस्सी ने 1405 वोट लेकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमृत चौधरी को 267 मतों से पराजित किया, अमृत को 1138 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल 409 मत प्राप्त हुए। महिला उपाध्यक्ष पद पर शीतल यादव द्वारा भूपेन्द्र कौर बेदी को सर्वाधित 781 मतों के अंतर से हराया। शीतल को 1854 जबकि भूपेंद्र को 1073 वोट मिले। महामंत्री पद पर ललित कोच्छड़ वायटी ने 1847 वोट लेकर अशोक गोयल को 755 मतों से शिकस्त दी। अशोक को 1092 वोट हासिल हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर बलवीर सिंह साबू 1494, निकटतम प्रतिद्वंद्वी रोबिन उप्पल को 802 तथा तीसरे प्रत्याशी गजानंद मित्तल को 666 वोट मिले। बलवीर ने 692 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। संगठनमंत्री पद पर ऋषभ सिघल ने 1108 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तरुण रुहेला को 449 वोटों से हराया। तरुण को 659 वोट मिले हैं, जबकि अन्य प्रत्याशियों में अतीक अहमद को 655, संजय रुहेला को 388 व सुशील कुमार को 185 वोटों पर संतोष करना पड़ा है। प्रचार मंत्री पद पर राजकुमार शर्मा उर्फ लक्की पंडित ने 1246 वोट लेकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोनू श्रीवास्तव को 431 मतों से पराजित किया। अन्य प्रत्याशियों में आनंद गुप्ता को 495 व आरब सैनी को 466 मत प्राप्त हुए। बही जीत के बाद नगर में जलूस निकाला गया जिसमें मुख्य रुप से अविनाश शर्मा, राजकुमार, गुरप्रीत सिंह रिपी, रेशम यादव आदि शामिल थे।
वही मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल अग्रवाल (खुलासा) ने समय-समय पर चुनाव परिणाम घोषित किए तथा कुमाऊं प्रभारी अश्विनी छाबड़ा, जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, प्रदेश सचिव अशोक छाबड़ा, पर्यवेक्षक गुरप्रीत सिंह रिपी, रवि शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, दयाराम सिघल, गीता चौहान, दर्शन लाल गोयल, अहमद उल्लाह, विमल शर्मा, श्रीनिवास गर्ग, सुधीर सिघल, सोमनाथ ठक्कर, चंद्रप्रकाश मित्तल आदि ने व्यवस्था बनाने में सहयोग दिया।