Move to Jagran APP

विकास कार्यो की गुणवत्ता पर नजर रखें लोग

विधायक प्रेम सिंह राणा रविवार को उमरुखुर्द कंजाबाग नई बस्ती पहुंचे। जहां उन्हेाने 22 लाख की लागत से निर्मित 300 मीटर सीसी रोड का लोकार्पण किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 11:04 PM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 11:04 PM (IST)
विकास कार्यो की गुणवत्ता पर नजर रखें लोग

संस, खटीमा : विधायक प्रेम सिंह राणा रविवार को उमरुखुर्द कंजाबाग नई बस्ती पहुंचे। जहां उन्होंने 22.05 लाख की लागत से निर्मित 300 मीटर सीसी रोड का लोकापर्ण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जनता विकास कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखे। राणा ने कहा प्रदेश सरकार विकास के प्रति कटिबद्घ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश व क्षेत्र का चहुमुंखी विकास हो रहा है। विकास कार्यो की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलामंत्री भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी, प्रधान कमलेश राणा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री अंजू देवी, घनश्याम सनवाल, विनोद जोशी, डीएन भट्ट, हयात सिंह बुंगला, महेश शर्मा, चंद्रशेखर कोठारी, हरीश गोस्वामी, गोकुल ओली, देव सिंह अधिकारी आदि मौजूद थे। उन्होंने विधायक राणा का आभार जताया और निकट भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र के विकास में सहयोग की अपील की।

loksabha election banner

संसू, गदरपुर : यहां वार्ड नंबर आठ स्थित कब्रिस्तान में पालिका द्वारा करीब 19 लाख की लागत से टिन शेड का निर्माण कराया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने रविवार को इसका शिलान्यास किया। कहा कि दुख की घड़ी में जनाजा लेकर पहुंचने वाले लोगों को धूप एवं वर्षा में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा शहर के सभी धार्मिक स्थलों में कार्य कराए जा रहे हैं। इस मौके पर सुरेश कुमार, बाबू खान, मुबारक हुसैन, सद्दाम हुसैन, हमीद अहमद, मास्टर यूनिवर्स, मोहम्मद कासिम , मोहम्मद जफर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.