नगर में निकली कलश यात्रा, माहौल हुआ भक्तिमय
जागरण संवाददाता सितारगंज रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा शुरू होने से पूर्व नगर में श्रीकृ
जागरण संवाददाता, सितारगंज: रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा शुरू होने से पूर्व नगर में श्रीकृष्ण भक्तों ने कलश यात्रा निकाली। महिलाओं के साथ यजमानों ने भी सिर पर कलश रख कर यात्रा निकाली। कलश यात्रा ने प्रमुख मार्गो की परिक्रमा की। कलश यात्रा में 501 महिलाओ ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा के दौरान भक्ति संगीत व जयकारो से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।
कृष्ण कृपा समिति की ओर से रामलीला मैदान में श्री मद् भागवत कथा होने जा रही है। इसको लेकर शनिवार को अग्रसेन ट्रस्ट से कलश यात्रा निकाली गई। जो मुख्य चौक से होते हुए महाराणा प्रताप चौक से रामलीला मैदान पहुंची। कलश यात्रा के साथ स्वामी लक्ष्मण दास,संतोष गुप्ता,अरूण गुप्ता,अवंतिका गुप्ता,मिथलेश गुप्ता,शशि,गीता सक्सेना,शिव कुमार मित्तल,गंगा देवी,बीना सिंह,संतोष देवी,अनीता अग्रवाल,आभा गुप्ता,गायत्री गुप्ता,किरन त्यागी,सरोज अग्रवाल आदि शामिल थे।