पत्रकार को जान से मारने की धमकी
सितारगंज : बाइक से घर लौट रहे एक टीवी चैनल पत्रकार को कुछ लोगों ने घेर कर जान से
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 07:09 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 07:09 PM (IST)
सितारगंज : बाइक से घर लौट रहे एक टीवी चैनल पत्रकार को कुछ लोगों ने घेर कर जान से मारने की धमकी दी। पत्रकार ने मामले की तहरीर कोतवाली में दे दी है।
नानकमत्ता के रहने वाले चरनजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बटेशर चक्की के पास मोबाइल पर फोन आ जाने से बात करने लगा। तभी अचानक चार लोग आए और उसे एक खबर को लेकर विवाद करने लगे। तमंचे के साथ आए इन चारों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह जान बचा कर वहां से भाग निकला। कोतवाल को तहरीर देकर धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें