Move to Jagran APP

जिया ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया नाम

नन्हीं जिया ने एक वर्ष व आठ दिन में अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करा दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 08:10 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 08:10 PM (IST)
जिया ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया नाम
जिया ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया नाम

जासं, पंतनगर: नन्हीं जिया ने एक वर्ष व आठ दिन में अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करा दिया है। जिया चौहान बिष्ट का जन्म ऊधम सिंह नगर के पंतनगर विश्वविद्यालय में हुआ। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड के अनुसार जिया चौहान बिष्ट को 60 फेमस पर्सनालिटीज की पहचान, सात राष्ट्रीय प्रतीकों की पहचान, 11 स्मारकों की पहचान, 16 चिड़ियों के नाम व उनकी पहचान, 20 फूल, 16 फल, 23 सब्जियों की पहचान 20 शरीर के विभिन्न हिस्सों की पहचान व नाम, 26 जानवरों के चित्रों से पहचान, 16 पेशेवर लोगों की पहचान, छह कंप्यूटर के विभिन्न हिस्सों की पहचान, सात स्टेशनरी सामग्री की पहचान सहित पजल सॉल्व करने के साथ अंग्रेजी वर्णमाला बोलने में भी सक्षम हैं। जिया की मां सोनिका चौहान विवि के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापिका और पिता देवेंद्र बिष्ट सीआरपीएफ में सिविल इंजीनियर हैं। जिया ने सफलता का श्रेय माता-पिता व नाना-नानी को दिया। इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से जिया को एक प्रमाण पत्र व एक मेडल, पहचान पत्र व एक ईयर बुक 2020 भी प्रदान की गई है। नन्हीं जिया की इस उपलब्धि पर विवि के शिक्षकों ने शुभकामनाओं के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.