द्वितीय विश्व युद्घ के जाबांज रामदत्त का निधन
खटीमा : द्वितीय विश्व युद्घ में शामिल रहे सिपाही रामदत्त का निधन हो गया है। वे 97 वर्ष के थे
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 05:19 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 05:19 PM (IST)
खटीमा : द्वितीय विश्व युद्घ में शामिल रहे सिपाही रामदत्त का निधन हो गया है। वे 97 वर्ष के थे। वर्ष 1939 से 1945 चले मलाया ऑपरेशन में वे सेना का हिस्सा रहे। अंग्रेजों ने उन्हें कालापानी की सजा दी थी। देश के आजाद होने के बाद उन्हें रिहा किया गया। शारदा घाट बनबसा में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। इस मौके पर दिवान सिंह सैल्ला, ठाकुर भगवान सिंह, नंदन सिंह खड़ायत, गणेश मुडेला, शिवशंकर भाटिया, गोविंद चड्डा, दिवान सिंह, भूपेंद्र बोरा, कृष्णानंद जोशी, भगवान धामी आदि मौजूद थे। संस।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें