बाजपुर से सैकड़ों किसानों ने किया गाजीपुर बॉर्डर कूच
बाजपुर में तीन नए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदेालन में भागीदारी को किसान रवाना।
संवाद सहयोगी, बाजपुर : तीन नए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए गुरुवार को क्षेत्र से भी कई किसान रवाना हुए। मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया गया।
गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित किसानों के वाहनों को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने किसान ध्वज दिखाकर आगे बढ़ाया। कहा कि तीनों कानून वापस लेने तक सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर रोस्टर तैयार करके टीमें बना दी गई हैं, जो निर्धारित तिथि के अनुसार किसानों को दिल्ली बॉर्डर भेजने का काम कर रही हैं। इस मौके पर बाबा प्रताप सिंह, दलजीत सिंह रंधावा, कुलविदर सिंह किदा, जनकवि बल्ली सिंह चीमा, भाकियू यूथ के ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सन्नी निज्जर, विक्की रंधावा, मंदीप नरवाल, निर्मल सिंह आदि मौजूद थे।
---------- हरप्रीत बने भाकियू यूथ के ब्लॉक अध्यक्ष संवाद सहयोगी, बाजपुर : भारतीय किसान यूनियन की यूथ ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन हो गया है। बेरिया दौलत निवासी युवा किसान हरप्रीत सिंह उर्फ सन्नी निज्जर को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित कर सिरोपा भेंट किया गया।
गुरुवार को भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा की अगुवाई में गुरुद्वारा साहिब परिसर में बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि उत्पादों को बाजार में सही दाम नहीं मिल पाते, जबकि कारोबारियों के गोदामों में पहुंचने के बाद इसी माल का दाम कई गुना बढ़ जाता है। इस दौरान भाकियू यूथ ब्लाक अध्यक्ष के नाम की घोषणा भी की गई।