बरसात के बीच सैकड़ों श्रद्धालुओं ने निकाली प्रभात फेरी
बाजपुर में गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के चलते नगर में प्रभातफेरी का सिलसिला जारी है।
संवाद सहयोगी, बाजपुर : गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के चलते नगर में प्रभातफेरी का सिलसिला जारी है। रविवार को बारिश व काफी ठंड के बीच श्रद्धालुओं ने तड़के नगर में प्रभात फेरी निकाली।
गुरुद्वारे से प्रभात फेरी लाइन पार बंगाली रोड से होते हुए ग्राम चकरपुर में जीवन सिंह के निवास पर पहुंची। जहां संगत द्वारा भजन-कीर्तन व शबद गायन के साथ ही सुख-शांति की अरदास की गई। इससे पूर्व हेड ग्रंथी राजेंद्र सिंह द्वारा अरदास कर प्रभात फेरी शुरू की गई। चकरपुर में गुरमीत सिंह सैनी व सैनी परिवार द्वारा पुष्प वर्षा एवं निशान साहिब पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तदोपरांत रंजीत सिंह मैनी, अभिनूर व उनके साथियों द्वार गुरु साहिब की शान में शबद गायन किया गया, जिसे संगत ने खूब सराहा। भाई राजेंद्र सिंह ने शब्द गायन के दौरान वाणी की शुद्धता पर ध्यान देने की बात कही।
इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा के सचिव बाज सिंह, तरनजीत सिंह, रंजीत सिंह, अवतार सैनी, तरन खन्ना, अमरीक सैनी, हरप्रीत सैनी, सुखविदर कौर, सरताज सैनी, लवली सोडी, गगनदीप सिंह, ज्योति खन्ना, गुरप्रीत सैनी, कृष्णा कौर, परमजीत कौर, कुलवंत कौर, मनप्रीत, सिमरन, बलजीत कौर, प्रीत कौर, गुरप्रीत कौर, गुरप्रीत सिंह उर्फ सम्मी सिंह, जोगिदंर सिंह आदि थे।
======
इंसैट::
नानकशाही कलेंडर के अनुसार पांच जनवरी को मनेगा प्रकाश पर्व
बाजपुर : नानकशाही कलेंडर के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व पांच जनवरी को मनाया जाएगा। जिसमें तरणतारण पंजाब से सुप्रसिद्ध भाई गुरविदर सिंह का ढाडी जत्था व भाई दर्शन सिंह का रागी जत्था, भाई राजेंद्र सिंह कथावाचक गुरु साहिब के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।
---------
आज होगा प्रभात फेरी का समापन
बाजपुर : 26 दिसंबर से शुरू प्रभात फेरी का समापन सोमवार को होगा। प्रात: सवा चार बजे शुरू होकर लाइन पार तरनजीत सिंह के घर पहुंचेगी और भजन-कीर्तन के बाद गुरुद्वारा साहिब में समापन होगा।
--------
इस बार नहीं निकलेगा नगर कीर्तन
बाजपुर : इस बार कोरोनाकाल के चलते नगर कीर्तन नहीं निकला जाएगा। गुरुद्वारा साहिब में ही समागम होंगे और गुरु का लंगर बरताया जाएगा जिसके समस्त इंतजाम कर लिए गए हैं। बताते चलें बाजपुर में हर वर्ष गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला जाता है और कई दशक से यह परंपरा जारी है जिसमें हजारों की भीड़ जुटती है।