¨हदुओं की आस्था पर प्रहार कब तक: महाजन
संवाद सूत्र, गदरपुर : ¨हदू समाज की आस्थाओं और परंपराओं पर आखिर कब तक प्रहार होते रह
संवाद सूत्र, गदरपुर : ¨हदू समाज की आस्थाओं और परंपराओं पर आखिर कब तक प्रहार होते रहेंगे। यह बात विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. आरके महाजन ने कही।
महाजन ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर आयोजित शोभा यात्राओं व जुलूसों पर बिहार, पश्चिम बंगाल व राजस्थान के लगभग एक दर्जन जिलों में पथराव व फाय¨रग कर आक्रमण किए गए। जिसमें सैकडों कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पांच लोगों की इससे मौत हो गई। महाजन ने कहा कि संविधान के तहत दिए गए अधिकारों का भी ¨हदू समाज को वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि ¨हसाग्रस्त राज्यों की सरकारों को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। इस दौरान डॉ. विनोद शर्मा, निशांत गुप्ता व विपुल प्रजापति मौजूद थे।