Move to Jagran APP

समाज को नई राह दिखाता गुरुनानक देव का संदेश

प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि गुरुनानक देव के संदेश समाज को नई राह दिखाने वाले हैं। प्रत्येक जन को इनका अनुकरण करना चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 11:50 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 11:50 PM (IST)
समाज को नई राह दिखाता गुरुनानक देव का संदेश
समाज को नई राह दिखाता गुरुनानक देव का संदेश

जागरण संवाददाता, नानकमत्ता : प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि गुरुनानक देव के संदेश समाज को नई राह दिखाता है। गुरु के संदेश को आत्मसात करके समाज को एकजुट किया जा सकता है। नानकदेव भी पूरे समाज को एक करना चाहते थे। उन्होंने युवा पीढ़ी में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी चिता जाहिर की। राज्यपाल बुधवार को नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने गुरु का बखान भी सुना और लंगर हाल में सबके साथ पंगत में बैठकर लंगर छका।

loksabha election banner

राज्यपाल हेलीकाप्टर से बुधवार को निर्धारित समय 11:45 बजे गुरुनानक ऐकडमी पंहुची। नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा व खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने वहां गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नानकमत्ता गुरूद्वारे के धार्मिक दीवान साहिब दरबार गई, जहां उन्होंने देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना के साथ मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने उन्हें सरोपा व स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके वाद वह दरबार हाल में संगत के बीच बैठीं, जहां उन्होंने गुरुवाणी सुनी। कथावाचक सरदार करमजीत सिंह ने गुरुनानक देव की महिमा के बारे में विस्तार से बताया। बाद में संगत को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि गुरु का यह स्थान हमें नई राह दिखाता है। हम सभी को गुरु नानक देव के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने युवा वर्ग में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी चिता व्यक्त की। कहा कि नशे के कारण दलदल की ओर बढ़ती दिख रही युवा पीढ़ी को इससे बचाने का संकल्प सबको लेना चाहिए। राज्यपाल ने लंगर हॉल में पंगत में सबके साथ बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह महासचिव, प्रीतम सिंह संधू, सचिव केहर सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, विधायक पुष्कर सिंह धामी, डॉ. प्रेम सिंह राणा, डॉ. हरभजन सिंह चीमा, राजपाल सिंह, जसवंत सिंह, चन्ना सिंह, हरेंद्र सिंह लाडी, इकबाल सिंह, सुखवंत सिंह भुल्लर, रणजीत सिंह राणा, बलदेव सिंह चीमा, अमरजीत सिंह सेठी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.