राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में ग्रीन वर्ल्ड का रहा दबदबा
जागरण संवाददाता, सितारगंज : लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में ग्रीन वर
जागरण संवाददाता, सितारगंज : लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में ग्रीन वर्ल्ड स्कूल के खिलाडि़यों का दबदबा रहा। उन्होंने तीन गोल्ड समेत 11 मेडल जीतकर क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन किया है। घर लौटने पर विजेता खिलाडि़यों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रंजीत राठौर ने चार सौ मीटर दौड़ व लंबी कूद में गोल्ड मेडल जीता। शाटपुट में प्रीति कन्याल ने रजत व शिवांगी सिंह ने कैरम में रजत पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग में अक्षत साहनी ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता। चंदन गोनिया ने रजत व गौरव आर्य ने कांस्य पदक जीता। रिले दौड़ में अभय विष्ट, अक्षत साहनी, चंदन गोनिया व गौरव आर्य की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। पदक विजेता खिलाडि़यों का शक्तिफार्म नगर पंचायत में अभिनंदन किया गया। खिलाड़ियों को साथ लेकर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े के साथ नगर में जुलूस भी निकाला। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह, अजय जायसवाल, स्कूल के प्रबंधक नवीन जोशी, प्रकाश सिंह, हरदीप सिंह, आमेंद्र पाल सिंह, सदानंद विश्वास, मंयक अग्रवाल, संजय बछाड़, विजय बागला, सुबल विश्वास, नारायण हलदार, विष्णु प्रमाणिक, उत्तम दास, विश्वजीत विश्वास, राधव सिंह, गोविंद पोखरिया, समीर, प्रेमा, खुशबू,ज्योति आदि मौजूद थे।