व्यापारियों के हित को ध्यान में रखकर निर्णय ले सरकार
बाजपुर में बरहैनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जसवंत सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कार्यालय में दिया गया जिसमें कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की गई।
संस, बाजपुर : बरहैनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष जसवंत सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कार्यालय में दिया गया जिसमें कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर चिता व्यक्त की गई। साथ ही मांग की गई कि सरकार इस संबंध में लॉकडाउन का जो भी निर्णय लेती है उसमें समयसीमा का निर्धारण व्यापारिक हितों को देखते हुए लिया जाना चाहिए। तत्काल निर्णय लिए जाने से व्यापारियों का कच्चा माल खराब हो रहा है और उन्हें समय-समय पर बड़े नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लॉकडाउन की घोषणा लगभग 48 घंटे पूर्व की जानी चाहिए जिससे व्यापारियों को नुकसान से बचाया जा सके। इस मौके पर वीरेंद्र बिष्ट, कोमल सैनी, सन्नी आनंद आदि मौजूद थे।