Move to Jagran APP

मिशन 2022 के लिए अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता

गदरपुर में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2022 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं संग हुआ मंथन।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 07:08 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 12:08 AM (IST)
मिशन 2022 के लिए अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता
मिशन 2022 के लिए अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, गदरपुर : भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2022 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने बैठक में मंडल महामंत्री को अपने पदाधिकारियों की जानकारी न होने पर फटकार लगाई।

prime article banner

शुक्रवार को मैरिज पैलेस में आयोजित बैठक का शुभारंभ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार भाजपा नेता ठुकराल भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंजू भुड्डी, चकित हुडिया ने संयुक्त ने रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंडल प्रभारी वेद ठुकराल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने संगठन और पद की गरिमा को समझना आवश्यक है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने पदाधिकारियों के नहीं पहुंचने पर मंडल महामंत्रियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता या पदाधिकारी अपने पद का दायित्व नहीं संभाल सकता, उसके स्थान पर सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं- पदाधिकारियों को अवसर दिया जाए। कैबिनेट मंत्री अरविद पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ अपने पद की गरिमा को समझें और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में जुट जाएं। आने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आने वाले चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। बैठक का संचालन भाजपा नेता राकेश भुड्डी ने किया बैठक में उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा के जन्मदिन पर दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अंजू भुड्डी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष काजल झाम, गौतम पपनेजा, रि•ावान हुसैन, डा. इंद्रजीत सैनी, कुलवीरी चौधरी, पूनम ग्रोवर, सन्नी पासी, अभिषेक गुम्बर, पंकज सेतिया, सुरजीत सिंह सोनू, नरेश हुडिया, महेश मुरादिया, हरबंस लाल छाबड़ा, रविन्द्र सिंह, कमलेश कुमार, हैप्पी विर्क, गुलशन शर्मा, उपदेश अरोरा, मनोज गिरी, शिवम पुनियानी, अनिल शर्मा, संतोष, जुल्फिकार अली, रेणु बिष्ट, सुदेश परुथी, मीनू खेड़ा, संतोष कश्यप, बबली शर्मा आदि थे।

----------

पदाधिकारियों को मालूम नहीं कि वह पदाधिकारी हैं

बैठक में उस समय हास्यास्पद स्थिति हो गई, जब प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने मंडल पदाधिकारियों को नाम लेकर पुकारा। इस पर कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें मालूम ही नहीं कि वह पदाधिकारी बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.