जुआ खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार, आठ फरार
पुलिस ने जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है जबकि आठ फरार हो गए।
संवाद सूत्र, गदरपुर : पुलिस ने जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है जबकि आठ फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 38 हजार की नगदी, एक कार और सात बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों पर केस दर्ज कर जुआरियों को थाने से जमानत पर छोड़ दिया।
शनिवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग महतोष मोड़ के पास एक खेत में जुआ खेल रहे है। सूचना पर थानाध्यक्ष जसविदर सिंह पुलिस कर्मियों के साथ धान के खेत में पहुंच गए। यह देख जुआरी भागने लगे। इस पर पुलिस ने चार को दबोचा लिया जबकि आठ जुआरी फरार हो गए। पूछताछ में पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम शुभम हुड़िया पुत्र राज कुमार, मुकेश उर्फ मिक्की भगत पुत्र वेद प्रकाश, नजाकद उर्फ भूरा पुत्र शौकत अली और रुद्रपुर निवासी कन्हाई मंडल पुत्र सहदेव मंडल बताया है। उनके पास से पुलिस ने ताश की गड्डी, 38730 रुपये की नगदी के साथ ही एक कार और सात बाइक बरामद की। थानाध्यक्ष जसविदर सिंह ने बताया कि फरार साथियों के नाम उन्होंने भूरा निवासी बस अड्डा, महेंद्र सुखीजा निवासी गदरपुर, मकसत निवासी रामजीवनपुर, मुख्तयार उर्फ मुखी निवासी धौलपुर, अमीरुल हसन निवासी वार्ड नंबर 10 गदरपुर, गुरमेज निवासी तेजाफौजा, इंद्र मोहन पुत्र कश्मीर चन्द्र निवासी महेशपुर, सददाम पासा पुत्र महबूब निवासी वार्ड 10 गदरपुर बताए। बताया कि फरार आरोपितों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर पकडे़ गये चार लोगों को जमानत पर छोड दिया। पकडने बाली टीम में उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र भटट्, जितेन्द्र सिंह, प्रेम सिंह, विवेक कुमार, एसपीओ दिलराज सिंह, अमरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह शामिल थे।
...........
पेड़ों के बीच जुआ खेलने का अड्डा था बनाया
जुआ खेल रहे जुआरियों ने पुलिस से बचने के लिए गदरपुर से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर धान के खेत के पास पेड़ों के बीच में अड्डा बना रखा था। सूत्र बताते है कि वहां पर काफी समय से जुआ चल रहा था।
........
थानाध्यक्ष ने नहीं सुनी किसी की और किया मुकदमा दर्ज
पुलिस जब जुआरियों को पकड़कर थाने ले आई तो उनको छुडाने के लिए राजनीतिक लोग थाने पहुचे और उनके पक्ष में थाने में पैरवी की। उन्होंने थानाध्यक्ष से आरोपितों को छोड़ने के लिए कहा लेकिन थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह ने उनकी एक न सूनते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया।