धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
खटीमा में भारतीय सम्राट सुभाष सेना ने आजाद हिद सरकार का 77वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 10:10 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 10:10 PM (IST)
संस, खटीमा : भारतीय सम्राट सुभाष सेना ने आजाद हिद सरकार का 77वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान ध्वजारोहण कर नेता जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में बुधवार को खुदागंज स्थित कार्यालय पर स्थापना दिवस का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने नेता सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेताजी ने अपना जीवन देश के लिए न्यौछावर कर दिया। उन्होंने संपूर्ण एशिया की आजादी हेतु सेना बनाई थी। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। इस मौके पर जगदीश कुमार सक्सेना, दिनेश चंद्र शास्त्री, जवाहर लाल कुशवाह, मनोज कुमार, नंदराम शर्मा, बेदारू प्रजापित, शेशनाथ मौर्य, राज देव आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें