हाथियों ने रौंदी किसानों की कई एकड़ धान की फसल
संस, बाजपुर : एक तरफ जहां मौसम किसानों को बर्बादी की ओर ले जा रहा है। वहीं वन्य जीवों न
संस, बाजपुर : एक तरफ जहां मौसम किसानों को बर्बादी की ओर ले जा रहा है। वहीं वन्य जीवों ने भी जंगल से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की फसलों को बर्बाद किया जा रहा है। इस दोहरी मार से किसान पूरी तरह से बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं।
बरसात के दौरान जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड हरिपुरा हरसान में खेतों में घुस गए। नारायण ¨सह की दो एकड़ व शिवराज ¨सह डोवाल की दो बीघा धान की फसल को तहस-नहस कर दिया है। इसी प्रकार बृजपाल निवासी महोली जंगल की तीन एकड़, जबरान निवासी विनोद कुमार, बलवंत ¨सह की आधा-आधा एकड़, दलीप ¨सह की दो बीघा धान की फसल को भी हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है। यही क्रम बन्नाखेड़ा व बरहैनी वन रेंज के समीप पड़ती किसानों की फसलों के साथ देखने को मिल रहा है।