चूल्हा चेक करते भड़की आग, पांच झुलसे
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : गैस सिलेंडर लगाने के बाद चूल्हा चेक करते समय आग भड़क गई। इस
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर :
गैस सिलेंडर लगाने के बाद चूल्हा चेक करते समय आग भड़क गई। इससे गृहस्वामी समेत घर में मौजूद पांच लोग झुलस गए। शोर होने पर आसपास के लोगों का मौके पर जमावड़ा लग गया। आनन फानन में लोगों ने आग बुझाकर झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक झुलसे लोगों की हालत सामान्य है।
रम्पुरा वार्ड नंबर 23 निवासी नन्हें गैस सिलेंडर वितरण का काम करता है। नन्हें के मुताबिक मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे वह सिलेंडर में कुकिंग गैस खत्म होने पर इसे बदल रहे थे। सिलेंडर लगाने के बाद चेक करने के लिए उसने चूल्हा जलाया। इस दौरान गैस लीक होने से आग भड़क गई। इससे नन्हें के साथ ही उसके घर में मौजूद पड़ोसी प्रेम शंकर की पत्नी सावित्री, पुत्री लक्ष्मी, अलका और शारदा पुत्री टीकाराम झुलस गए। यह देख घर में मौजूद अन्य सदस्यों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और उन्होंने जैसे तैसे सिलेंडर बंद कर आग पर काबू पाया। साथ ही झुलसे नन्हें, सावित्री, लक्ष्मी, अलका और शारदा पर लगी आग बुझाई। बाद में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।