जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार, पांच फरार
जागरण संवाददाता काशीपुर जानलेवा हमला करने के आरोप में फरार चल रहे छह आरोपितों
जागरण संवाददाता, काशीपुर : जानलेवा हमला करने के आरोप में फरार चल रहे छह आरोपितों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पांच आरोपित अभी भी फरार चल रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गढ़ी इंद्रजीत निवासी करमजीत सिंह पुत्र सतवंत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर ग्राम जुड़का निवासी राजेंद्र सिह व होशियार सिंह, धर्मपाल, अजय और दो अन्य के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में जांच की तो जानलेवा हमले की धारा 307 बढ़ा दी गई। जिसके बाद से पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी थी। पांच मार्च की शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित राजेंद्र सिंह को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी में जुटी है।