Move to Jagran APP

नमी अधिक होने पर नहीं लौटाया जाएगा किसान का धान

संवाद सहयोगी बाजपुर धान में अब अधिक नमी के बाद भी किसानों का धान नहीं लौटाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:12 AM (IST)
नमी अधिक होने पर नहीं लौटाया जाएगा किसान का धान
नमी अधिक होने पर नहीं लौटाया जाएगा किसान का धान

संवाद सहयोगी, बाजपुर : धान में अब अधिक नमी के बाद भी किसानों का धान नहीं लौटाया जाएगा। धान का उचित मूल्य किसानों को दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन भी प्रतिबद्ध है। किसानों को पूरा लाभ मिले उसमें उनके सहयोग की भी आवश्यकता है।

loksabha election banner

कोई भी किसान सरकारी दरों से कम मूल्य पर धान ना बेचे। कांटे पर यदि उनका धान किसी कारण नहीं तुलता है तो सरकार द्वारा कच्चे आढ़तियों की व्यवस्था की गई है। जिसमें एक प्रतिशत नमी अधिक होने पर किसान से दो किलो में, इससे आगे की प्रतिशत पर डेढ़ किलो धान की कटौती की जाएगी तथा 17 प्रतिशत तक कोई कटौती मान्य नहीं होगी। इस फार्मूले पर जनपद में आढ़तियों व राइस मिलर्स वालों द्वारा खरीद की जाएगी। राइस मिलर्स के प्रदेश अध्यक्ष से भी इस संबंध में वार्ता हो चुकी है। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में आयोजित बैठक में किसानों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदंड के अनुसार ही किसान धान का तुलान करवाएं। चेतावनी दी गई कि सहकारी समिति के जितने भी कांटे लगे हैं उनमें किसी भी किसान को परेशान ना किया जाए और तत्काल तौल शुरू करें, अन्यथा किसान यूनियन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। वहीं लोडिग-अनलोडिग का शुल्क 12 रुपये अधिक होने की बात करते हुए इसे कम करने की भी मांग की गई। इस मौके पर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड़ा, दलजीत सिंह रंधावा, सुखदेव सिंह नरखेड़ा, प्रेम सिंह सहोता, राजेंद्र सिंह गिल, अरुण कुमार शर्मा, तेजपाल सिंह, बिजेंद्र डोगरा, जयपाल सिंह, मुखत्यार सिंह, विरमल सिंह आदि मौजूद थे।

...........

इनको मिला धान खरीद का अधिकार

लीलावती राइस मिल, जिदल एग्रो मिल्स, महागौरी ट्रेडर्स, हरिहर एग्री टैक, हरिहर राइस मिल, ओम सीड्स प्रोडेक्ट, आशा राइस मिल, एनके प्रोडेक्ट, सुनीता इंडस्ट्री, गर्ग प्रोडेक्ट, सूद इंटरप्राइजेज, दुर्गा फूड्स, एडीएम एग्रो फूड्स, सूद राइस मिल्स, शक्ति सीड्स, भारत राइस मिल, धनोबा फूड्स, धन-लक्ष्मी सीड्स, बजरंग राइस मिल, आशा सीड्स, उत्तरांचल फूड्स, शिव राइस मिल, बजरंग तराई सीड्स, लक्ष्मी राइस मिल, नवीन ट्रेडर्स, शिव राइस मिल, जय लक्ष्मी राइस मिल, रामकुमार एंड संस, राजलक्ष्मी फूड्स, विद्या फूड्स, अन्नपूर्णा फूड्स, गुरुकृपा राइस मिल, हरिहर फूड्स, लक्ष्मी फूड्स, महालक्ष्मी फूड्स, विजयलक्ष्मी राइस मिल, श्रीप्रोडेक्ट, केके एग्रोटैक, संकल्प राइस मिल, भामेश्वरी राइस मिल, दुर्गेश्वरी राइस मिल आदि 47 राइस मिलों को नियमानुसार धान खरीद का अधिकार मिला है। इस आशय के आदेश संभागीय खाद्य नियंत्रक (कुमाऊं संभाग हल्द्वानी) ललित मोहन रियाल द्वारा दिए गए हैं।

..............

किसान को देनी होगी यह दरें

1. 50 से एक क्विटल तक माल उतरवाई हेतु छह रुपये।

2. माल की सफाई, छिनाई, ढेरी लगाने हेतु छह रुपये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.