आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा आयोजित
संस, रुद्रपुर : श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन मंदिर मनकामेश्वर कल्याण आश्रम देवपुरी में स्वामी श्
संस, रुद्रपुर : श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन मंदिर मनकामेश्वर कल्याण आश्रम देवपुरी में स्वामी श्री नारायण चैतन्य स्वामी महाराज के नेतृत्व में हवन -पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इससे पूर्व श्रोताओं ने आठ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का रस पान किया। स्वामी ने कहा कि भगवत कथा सुनने व सुनाने वाले दोनों का कल्याण होता है। कथा सुनने से मनुष्य की जहां विकृतियां दूर होती हैं। मंगलवार को आचार्य गजेंद्र कुमार शास्त्री, पं. रामकुमार शास्त्री, पं. विनीत शास्त्री, आचार्य राजीव कुमार मिश्र ने पूर्णाआहूति के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों लोगों ने प्रसाद चखा। इस अवसर पर वैष्णवी शक्ति पीठाधीश्वरी मां हंसेश्वरी भारती, लालकुआं नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, अमरनाथ झा, इंदू झा, पं. गोपाल शास्त्री, मृत्युंजय शुक्ला, आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे।