हादसों में तीन महिलाओं समेत आठ घायल
खटीमा : अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को नागरि
खटीमा : अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में तीन महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सड़ासडि़या का पुष्पेंद्र व धर्मवीर, कंजाबाग का विशाल सागर, मुडेली का जितेंद्र, बानूसा की इंद्रावती, शशिप्रभा व जितेंद्र तथा गोहर पटिया की कौशल्या देवी शामिल हैं।
इंसेट:
सड़क किनारे घायल मिले पूर्व सैनिक
खटीमा: घर से किसी काम को निकला ग्रामीण सड़क किनारे घायल हालत में मिला। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में उसके पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी है। खेतलसंडा खाम गांव के सागर सिंह सामंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह सामंत बाइक से बाजार को निकले थे। जो रास्ते में घायल अवस्था में पड़े मिले। जिनके सिर में गंभीर चोट आई है।