Move to Jagran APP

खटीमा में भक्तों ने निकाली राम कीर्तन शोभायात्रा

खटीमा में निधि समर्पण अभियान से पूर्व राम भक्तों ने मंगलवार को नगर में भव्य रामकीर्तन शोभायात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 12:56 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 12:56 AM (IST)
खटीमा में भक्तों ने निकाली राम कीर्तन शोभायात्रा
खटीमा में भक्तों ने निकाली राम कीर्तन शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, खटीमा: निधि समर्पण अभियान से पूर्व राम भक्तों ने मंगलवार को नगर में भव्य रामकीर्तन शोभायात्रा निकाली। कुमाऊंनी परिधानों पहने महिलाएं व पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा में भगवान श्रीराम के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ।

loksabha election banner

मेलाघाट रोड स्थित रामलीला मैदान परिसर में मंगलवार को क्षेत्र के रामभक्तों की बैठक हुई। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक नरेंद्र ने कहा कि निधि समर्पण अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। यह अभियान हिदू समाज का अभियान है। इसमें प्रत्येक घर के व्यक्ति की सहभागिता के लिए घर-घर पहुंचा जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा निकाली। यात्रा मुख्य चौक से होते हुए नगर के विभिन्न मार्गो से कंजाबाग तिराहे पर पहुंची। यात्रा का रामलीला मैदान में समापन हो गया। इस दौरान रामभक्तों ने श्रीराम के जयघोष लगाए। जिस स्थान से होकर रामकीर्तन शोभायात्रा निकली, वहां के लोग स्वागत के लिए पहले से ही खड़े नजर आए। शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। शोभायात्रा का संचालन भुवन चंद्र भट्ट ने किया। इस यात्रा में विधायक पुष्कर सिंह धामी, किशन सिंह बिष्ट, मोहनी पोखरिया, हरीश जोशी, सभासद विमला बिष्ट, रेनू भंडारी, सुधीर वर्मा, दयालु गुरु, अंजू भट्ट, कल्पना चंद, विमला मुडेला, नीमा चंद, आशा चंद, विमला धामी, मधु शर्मा, शांति पांडे, पीयूष, रमेश सिंह महर, किशोर जोशी, अमित पांडे, रमेश जोशी, भानुप्रकाश तिवारी, संतोष अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, नर सिंह कुंवर, महेश चंद्र ओली आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.