भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को कांग्रेसी उपनिरीक्षक से मिले।
गदरपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को कांग्रेस कार्यकर्ता उप निरीक्षक से मिले। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनीष कुमार उर्फ मनु चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को थाने में उपनिरीक्षक ललित बिष्ट को तहरीर देकर कहा है कि 12 अगस्त को न्यूज चैनल के लाइव डिबेट कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, संगीत रागी, शोएब जमाई, अतीत उर रहमान शामिल थे। भाजपा प्रवक्ता ने जानबूझकर विषय को धार्मिक रंग देना शुरू किया और चर्चा के विषय को बदलने का प्रयास किया। राजीव त्यागी अपमान सहन नहीं कर पाए और शो के दौरान ही मानसिक दबाव से उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उन्होंने पात्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सिद्धार्थ भुसरी, साहिल गुम्बर, शिवम बेहड़, सुनव्वर अली, सुमित बैरागी, सागर, सिद्धार्थ आदि मौजूद थे।