पुलिस पहरे में हुई मतगणना
नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए मुस्तैद पुलिस कर्मियों लंबे समय तक भोजन के लिए इंतजार करना पड़ा।
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर :
नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए बगवाड़ा मंडी परिसर के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में फोर्स तैनात थी। मतगणना स्थल पर पहुंचने के लिए आरओ, प्रत्याशी और एजेंट को पुलिस की चे¨कग और मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान कुछ लोगों के पास मिली बीड़ी-सिगरेट और माचिस जब्त कर ली गई।
मंगलवार को जिले के 15 निकायों के लिए खटीमा, रुद्रपुर और काशीपुर में मतगणना स्थल बनाए गए थे। रुद्रपुर मतगणना स्थल पर रुद्रपुर नगर निगम, किच्छा व गदरपुर नगर पालिका, दिनेशपुर, गूलरभोज, सुल्तानपुर पट्टी और केलाखेड़ा नगर पंचायत की गणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। मतगणना स्थल पर दो क्षेत्राधिकारी, छह निरीक्षक, 40 उप निरीक्षक, 20 हेड कांस्टेबल, 300 पुलिस कर्मी, दो कंपनी पीएसी, एलआइयू, फायर कर्मी, यातायात और क्यूआरटी तैनात थी। मंडी परिसर के भीतर पुलिस और खुफिया कर्मियों ने लोगों की हैंड हेल्ड सेट से भी चे¨कग की। इंसेट-
मतगणना की हुई वीडियो रिकॉर्डिंग
रुद्रपुर: प्रत्येक मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरे की नजर में थे। प्रशासन ने सभी मतदाता कक्ष में वीडियो रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था की थी। इंसेट-
भोजन के लिए परेशान हुए पुलिस कर्मी
रुद्रपुर: मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही सुरक्षा ड्यूटी में मुस्तैद पुलिस और पीएसी के लिए मंडी में ही भोजन की व्यवस्था थी। लेकिन मुस्तैद जवानों को दोपहर दो बजे तक भोजन नहीं मिला। इससे परेशान कुछ पुलिस कर्मी मौका मिलते ही आसपास ढाबे और ठेलियों में खाना खाने लगे। जबकि अधिकांश पुलिस कर्मी अपने ड्यूटी स्थल पर भोजन का इंतजार करते रहे। काफी इंतजार के बाद भी जब भोजन नहीं पहुंचा तो एएसपी कमलेश उपाध्याय और सीओ स्वतंत्र कुमार को जानकारी दी गई। तब जाकर उनके लिए भोजन की व्यवस्था हुई।