नानकमत्ता अध्यक्ष पद पर दो बार हुई मतगणना
सितारगंज: नानकमत्ता, शक्तिगढ़ नगर पंचायत व सितारगंज नगर पालिका चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण तर
सितारगंज: नानकमत्ता, शक्तिगढ़ नगर पंचायत व सितारगंज नगर पालिका चुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई। नानकमत्ता में 12 वोटों के अंतर से हो रही हार-जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी ने दोबारा मतों की गिनती कराई। लेकिन भाजपा प्रत्याशी एक बार फिर गणना कराने की मांग करने लगे। लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने ठुकरा दी। वहीं सितारगंज नगर पालिका वार्ड एक सभासद पद के लिए भी दोबारा मतों की गिनती की गई। खास बात ये रही दोबारा हुई मतगणना में परिणाम नही बदले।
नवीन मंडी परिसर में मतगणना का काम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। सबसे पहले शक्तिगढ़ नगर पंचायत की मतगणना पूरी हुई। नानकमत्ता नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रेम सिंह टुरना 12 मतों से आगे थे। लेकिन भाजपा प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह ने दोबारा मतों की गिनती कराने की मांग। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी निर्मला बिष्ट ने अध्यक्ष पद के मतों की गिनती कराई। लेकिन अंतर समान रहा। 12 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी टुरना निर्वाचित घोषित किए गए। इसी तरह नगर पालिका वार्ड एक में जीत का अंतर सात मतों का था। जिसके बाद बसपा के प्रत्याशी दान सिंह ने दोबारा मतों की गिनती कराई। इसके अलावा मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण रहा। अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा, सीओ हिमाशु शाह, कोतवाल संजय कुमार सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे।