Move to Jagran APP

बढ़ती महंगाई के खिलाफ थाली और सिलिंडर के साथ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

ाटीमा और किच्छा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 03:56 PM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 03:56 PM (IST)
बढ़ती महंगाई के खिलाफ थाली और सिलिंडर के साथ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

जाटी, खटीमा/किच्छा : देश में बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर कांग्रेसी मंगलवार को थाली, सिलिंडरों, आलू, प्याज एवं तेल के साथ सड़कों पर उतर आए। उन्होंने नगर में जुलूस निकालकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

कांग्रेस पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता मंगलवार को लोहियाहेड मार्ग स्थित एक मंडप में एकत्र हुए। जिसके बाद कार्यकर्ता नगर में हाथों में सिलिंडर, आलू, प्याज, तेल समेत खाद्य पदार्थो को लेकर जुलूस की शक्ल में विभिन्न मार्गो से होते हुए नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी ने कहा कि समूचे देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहा है। कृषि कानूनों के विरोध में देश का अन्नदाता आंदोलित है। सरकार हठधर्मिता पर उतारु है। देश में लगातार रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। जिस वजह से गरीब वर्ग के लोग अत्यधिक परेशान हैं। लोग आत्महत्या जैसे कदम उठाने को विवश हो रहे है। इस सबसे बेपरवाह सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है। बाद में उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष बॉबी राठौर, नगर अध्यक्ष राजू जुनेजा, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, कार्यवाह जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, विनोद कोरंगा, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, साधु सिंह नामधारी, देवेंद्र कन्याल, प्रवीन सिंह बिष्ट, हरीश बोरा, राशिद अंसारी, नासिर खान, आरिफ अंसारी, अजीम अंसारी, बसंत जोशी, अरफात अंसारी, मो.ताहिर, पंकज टम्टा, नूर मोहम्मद, राजकिशोर सक्सेना, भूपेंद्र गंगवार, रेखा सोनकर, मीरा सोनकर, ऊषा सक्सेना, कविता कापड़ी, कृष्णा नेगी, खतीजा मलिक, जसप्रीत कौर, लीला चंद, जीवन खर्कवाल, बिजेंद्र कुमार, दीपक चंद, विरेंद्र रावत आदि मौजूद थे।

---------

किच्छा में भी सरकार पर गरजी कांग्रेस

किच्छा : महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि यदि महंगाई पर अंकुश नहीं लगा तो सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गैस सिलिडर के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगे हैं लेकिन सरकार की कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। उन्होंने जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए हल्ला बोलने का एलान किया। पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, राहुल गांधी यूथ बिग्रेड के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पपनेजा, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष अक्षय बावा, विक्रम कोरंगा, विनोद मोर्य, बाबू कोली, अर्जुन सिंह, मनोज कुमार, शानू आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.