विधानसभा में अभद्रता पर भड़के कांग्रेसी
सितारगंज : विधानसभा में भाजपा विधायकों पर कांग्रेस विधायकों से अभद्रता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस मी
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Mar 2018 04:38 PM (IST)Updated: Sun, 25 Mar 2018 04:38 PM (IST)
सितारगंज : विधानसभा में भाजपा विधायकों पर कांग्रेस विधायकों से अभद्रता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस मीडिया प्रभारी वसीम मियां व कार्यकर्ताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के विधायक प्रदेश में किसानों की आत्महत्या को लेकर प्रदेश सरकार से पूछ रहे थे। आरोप है इस बीच भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कांग्रेस विधायकों के साथ मारपीट व अभद्रता की। उन्होंने भाजपा सरकार पर तानाशाही रुख अपनाने का आरोप लगाया है। साथ ही राज्यपाल से अभद्रता करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अखिलेश सिंह, करन जंग, चंदसेन श्रीवास्तव, सरताज अहमद, अमनदीप सिंह, शकील अंसारी, मनोज जोशी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें